RADA
अपराध

बुजुर्ग महिला की हत्या, युवक गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला की हत्या, युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के रामनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद सनसनी मच गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को चौकी रामनगर क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी 65 वर्ष वृद्ध महिला को उसके ही नाती ने टंगिया से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वारा चंद घंटो के अंदर ही आरोपी दिनेश साहू उर्फ दीनू पिता झरोख साहू उम्र 21 वर्ष साकिन गली नं. 01 गोपाल नगर झोपड़ पट्टी रामनगर थाना गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 20 अप्रैल को करीबन 4 बजे मृतिका द्वारा पैसा नही देने व गाली गलौच करने की बात को लेकर घर में रखे टंगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्र. 321/2024 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी
आरोपी दिनेश साहू उर्फ दीनू पिता झरोख साहू उम्र 21 वर्ष साकिन गली नं. 01 गोपाल नगर झोपड पट्टी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका