टेक्नोलॉजी
Trending

एलन मस्क के Tesla Optimus रोबोट ने किए घर के सारे काम, देखें मजेदार वीडियाे  

Elon Musk अपने Tesla Optimus ह्यमनॉइड रोबोट का वीडियो आए दिन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते रहते हैं। एलन मस्क का यह ह्यूमनॉइड रोबोट अब पूरी तरह से इंसानों की तरह काम करने लगा है। इसके लेटेस्ट वीडियो में यह घर के सभी काम करते हुए दिखाई देता है। मस्क ने अपने X हैंडल से शेयर किए वीडियो में इसे अपना अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्ट बताया है। यह ह्यूमनॉइड रोबोट पूरी तरह से ऑटोनोमस है। एलन मस्क ने इस रोबोट का योग करते हुए, बैडमिंटन खेलते हुए और घर के काम करते हुए वीडियो अब तक शेयर कर चुके हैं।

एलन मस्क अपने हर वीडियो में इस रोबोट की काबिलियत के बारे में बताते हैं। यह रोबोट किसी भी ऑब्जेक्ट की पहचान आसानी से कर सकता है। इसे न्यूरल AI लैंग्वेज द्वारा एंड-टू-एंड ट्रेन किया गया है। वीडियो में एलन मस्क के इस रोबोट को घर के काम जैसे कि सब्जी काटना, कूड़ा उठाकर डस्टबिन में रखना, खाना बनाना, खाना रैप करना जैसे काम करते हुए देखा जा सकता है। टेस्ला ऑप्टिमस ने इस रोबोट की काबिलियत बढ़ाने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगा है।

Tesla Optimus को सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में आयोजित हुए Tesla AI Day 2022 में पेश किया गया था। एलन मस्क की कंपनी Tesla इस रोबोट का मास प्रोडक्शन करने वाली है। इसके मिलियन्स यानी लाखों यूनिट्स प्रोडक्शन में है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.3KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो इसे पूरे दिन एनर्जी देता है। यह टेस्ला के चिप पर काम करता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi के साथ-साथ LTE का भी सपोर्ट मिलता है।

इंसानों से प्रेरित
Tesla Optimus का डिजाइन इंसानों से प्रेरित है, जिसकी वजह से यह किसी भी ऑब्जेक्ट को आसानी से पिक कर सकता है, चाहें वो किसी भी शेप या साइज में ही क्यों न हो। इस ह्यूमनॉइड रोबोट की कीमत 20,000 डॉलर से कम हो सकती है और इसे आसानी से 20 पाउंड के बैग में कैरी किया जा सकता है।

देखें वीडियो –

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper