RADA
मनोरंजन
Trending

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड ज़ीरो की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़

इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, वहीं कुछ को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इसलिए इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा। बाॅक्स आफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी दिखी।
फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 2001 में कश्मीर में हुई घटना पर आधारित है। इस फिल्म इमरान बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। सैकनीलक के अनुसार फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की टक्कर सनी देओल की ‘जाट’ और अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर-2’ से हुई है। अक्षय की फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल की ‘जाट’ ने 16वें दिन 0.90 लाख का कलेक्शन किया है।
इस बीच, फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में पिछले 50 सालों में बीएसएफ के सबसे बड़े मिशन को दिखाया गया है। इसमें कमांडर नरेन्द्र नाथ दुबे के किरदार में ​​इमरान हाशमी इस मिशन का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है, जब इमरान किसी आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। इस फिल्म में इमरान और सई के अलावा जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका