मनोरंजन

Entertainment News : ‘आर्टिकल 370’ ने तीसरे दिन की बंपर कमाई

Entertainment News : 'आर्टिकल 370' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों कई फिल्मों से सिनेमाघर गुलजार है। इस महीने कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। एक तरफ जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ अभी तक टिकी हुई है। वहीं, 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, इस शुक्रवार यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ और विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ ने भी दस्तक दी है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्टिकल 370
यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। पहले रविवार को ‘आर्टिकल 370’ ने की बंपर कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही तीन दिन में फिल्म ने 22.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

क्रैक जीतेगा तो जिएगा
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्युत के साथ अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी एक्शन अवतार में नजर आए हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ‘क्रैक’ ने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ कमाए थे। इस बाद इसकी कमाई में और भी गिरावट देखने को मिली है। तीसरे दिन यानी पहले रविवार को ‘क्रैक’ ने 2.40 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 8.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दर्शकों को शुरुआत से ही काफी पसंद आ रही है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। इसकी कमाई की बात करें तो, फिल्म ने 17वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म ने 73.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फाइटर
ऋतिक रोशन, दीपिका पादिकोण और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। ऋतिक और दीपिका इस फिल्म में पहली साथ में पर्दे पर रोमांस करते नजर आए हैं। दोनों का साथ में स्क्रीन पर आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ‘फाइटर’ ने 32वें दिन 75 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.15 करोड़ रुपये हो गया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका