मनोरंजन

Entertainment news : बड़ा अपडेट : ‘गेम चेंजर’ के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने का दिन तय

Entertainment news : बड़ा अपडेट : 'गेम चेंजर' के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने का दिन तय

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब फैंस ‘आरआरआर’ से पर्दे पर छा जाने वाले अभिनेता राम चरण का एक बार फिर धांसू अंदाज देखना चाहते हैं। अभिनेता ने अपने इस आगामी परियोजना के लिए निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म से पहला गाना ‘जरागांडी’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं अब फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राम चरण के जन्मदिन समारोह के दौरान निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने घोषणा की कि ‘गेम चेंजर’ पांच महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने अपना पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि फिल्मांकन मई के अंत तक समाप्त हो जाएगा। दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में दिल राजू ने दर्शकों को आश्वासन दिया कि पांच में से तीन गाने निस्संदेह उन्हें सिनेमाघरों में आकर्षित करेंगे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका