मनोरंजन

Entertainment News : दूल्हा बने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के निर्देशक

Entertainment News : दूल्हा बने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक

कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के निर्देशक समीर विद्वांस शादी के बंधन में बंध गए हैं। निर्देशक ने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और सहायक निर्देशक जूली सोनालकर के साथ सात फेरे लिए हैं। वैलेंटाइन डे पर एक इंटीमेट वेडिंग के दौरान समीर और जूली एक-दूजे के हुए। मराठी पंरपराओं से संपन्न हुई जोड़े की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं।

एक दूजे के हुए समीर-जूली
समीर विद्वांस और जूली सोनालकर ने एक संयुक्त पोस्ट साझा कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। पोस्ट एक प्यारी सी तस्वीर है, जिसमें निर्देशक पत्नी संग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फोटो में नवविवाहित जोड़ा बेज रंग के अटायर में देखा जा सकता है। समीर ने सुनहरी कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी पहनी है, जबकि जूली बेज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया। साथ ही पन्ना हरे रंग की जूलरी से लुक को कॉम्प्लिमेंट करती नजर आईं।

Back to top button
📰 E-Paper