उत्तराखण्ड
Trending

 पेड़ काटे जाने पर पर्यावरण ग्रीन एंड क्लीन सोसायटी ने जतायी नाराजगी

हरिद्वार । सौंदर्यकरण के नाम पर नगर निगम द्वारा हरे पेड़ काटे जाने पर पर्यावरण ग्रीन एंड क्लीन सोसायटी ने नाराजगी जतायी है। संस्था के अध्यक्ष लव कुमार शर्मा ने बताया कि भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाना है जिसका प्रस्ताव निवर्तमान पार्षद अनुज सिंह ने निगम में दिया था।

निगम द्वारा शनिवार को चौक पर लगे हरे पेड़ों को काट दिया गया। लव कुमार शर्मा ने कहा कि बिना पेड़ो को काटे भी चौक का सौंदर्यीकरण हो सकता था। पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा भगत सिंह चौक को प्रदूषण से बचाने और सौंदर्यीकरण के लिए पौधरोपण किया गया था। चौक के चारों तरफ रंग रोगन कर छोटे छोटे पौधे लगाए गए थे। इनके बड़े होने पर अब निगम द्वारा उन्हें काटा जा रहा है। सचिव अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि लॉपिंग करके पेड़ों को बचाया भी जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस प्रकार से हरे पेड़ों को काटने से क्या लाभ है। निवर्तमान पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि उनके द्वारा सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। पेड़ काटने का प्रस्ताव नहीं था। किसके द्वारा ऐसा करवाया जा रहा है। इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं मुख्य नगर आयुक्त का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है, निर्माण विभाग जानकारी देगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper