
मौदहापारा में संडे बाजार में दुकान लगाने वाले प्रत्येक दुकानदार को अपना पहचान पत्र निगम को देना होगा – महापौर मीनल के नगर निवेश अधिकारियों को सख्त निर्देश
राजधानी शहर में समस्त गेंत्ट्री गेट के दोनों छोर पर दिशा सूचक जानकारी स्पष्ट दिखे,इसमें अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन करवाएं :- महापौर की सख्त हिदायत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – अब रायपुर शहर के मौदहापारा में लगने वाले सन्डे बाजार के प्रत्येक फेरी वाले को अपना पहचान पत्र रायपुर नगर पालिक निगम को देना होगा, वहीं शहर के समस्त गेंट्री गेट के दोनों छोर पर दिशा सूचक जानकारी नागरिकों को स्पष्ट दिखेगी. इसमें अनुबंध की शर्तों का नियमानुसार कड़ाई से जनसुविधा हेतु पालन करवाने की सख्त हिदायत महापौर मीनल चौबे ने नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को दी है.
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर में नियमित लगने वाले संडे बाजार को व्यवस्थित करके सडक मार्ग यातायात सुगम बनाने आवश्यक कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश नगर निगम रायपुर के सम्बंधित अधिकारियों को दिये है। आज महापौर कक्ष में महापौर ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित नगर निवेशक आभास मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नितिश झा, सोहन गुप्ता, उपअभियंता अमित सरकार की उपस्थिति में आवश्यक बैठक लेकर जनसुविधा एवं जनहित का विशेष ध्यान रखकर संडे बाजार की व्यवस्था को नगर में सभी के लिए व्यवस्थित बनाने नगर निगम, बाजार विभाग, नगर निवेश विभाग, यातायात पुलिस प्रशासन, नगर निगम जोन 2 की टीम के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजधानी शहर के संडे बाजार में स्थानीय निवासी फेरी वालो को ही व्यवसाय की अनुमति दी जाये। अन्य बाहर के व्यवसायियों को संडे बाजार में व्यवसाय की अनुमति ना दी जाये। संडे बाजार के व्यवसायियों के पास मान्य आईडी अनिवार्य रूप से रहे। वे पूर्व से ही की गई व्हाईट लाईन की सीमा के भीतर बैठकर सुव्यवस्थित तरीके से संडे बाजार में व्यवसाय करें। संडे बाजार के समय का निर्धारण जनसुविधा हेतु सहमति बनाकर किया जाये। साथ ही संडे बाजार के क्षेत्र का दायरा सीमित किया जाये ताकि बाजार अव्यवस्थित और अस्त व्यस्त ना हो। इन बातो का ध्यान रखा जाये।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा कल दिनांक 18 फरवरी को नगर निगम नगर निवेश विभाग, बाजार विभाग जोन 2 एवं पुलिस प्रशासन यातायात पुलिस, मौदहापारा पुलिस सहित संडे बाजार में व्यवसाय करने वाले फेरी वालो की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें जनहित में जनसुविधा हेतु लिये गये निर्णय के निर्देशो से अवगत कराकर सहमति कायम कर निर्देशो का पालन करने आवश्यक दिशा निर्देश महापौर की जनहितकारी मंशा के अनुरूप देंगे।

