छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का विस्तार, दो नए रूट पर शुरू हुई यात्री ट्रेनें; दूरदराज के इलाकों को मिलेगा फायदा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रावघाट से रायपुर और रायपुर से कुरूद के बीच नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। इन नई सेवाओं से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

WPL 2027: छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में बनाई जगह

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि रावघाट का पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई रेल सेवाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में रायपुर से धमतरी तक रेल सेवा शुरू करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मां संतोषी एवं मां वैभव लक्ष्मी धाम के जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई रेल सेवाओं की शुरुआत को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद के बीच यात्री ट्रेनें शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भविष्य में धमतरी तक रेल सेवा पहुंचने की उम्मीद जताते हुए इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper