RADA
छत्तीसगढ़

द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर के मध्य 08291/08292 बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 मई 2024 तक (09 फेरे) किया जा रहा है | यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इस गाड़ी के परिचालन का विस्तार 17 जून 2024 तक (05 फेरे) किया जा रहा है । इस दौरान ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में अतिरिक्त 05-05 फेरे के लिए चलेगी |
परिचालन में विस्तार होने के बाद गाड़ी संख्या 08291 बिलासपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर से 01, 04, 08, 11 व 15 जून 2024 को (प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार) को अतिरिक्त 05 फेरे के लिए तथा गाड़ी संख्या 08292 यशवंतपुर-बिलासपुर समर एक्सप्रेस, यशवंतपुर से 03 ,06, 10, 13 व 17 जून 2024 को (प्रत्येक सोमवार व गुरुवार) को अतिरिक्त 05 फेरे के लिए चलाई जाएगी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका