
लोहा और स्टील का भरपूर प्रयाेग, इसीलिए KIA की इस गाड़ी का दीवाना हुआ था Bharat NCAP, दे डाली 5 स्टार रेटिंग
Kia India की ओर से मार्केट में कई सारी गाड़ियों को पेश किया जाता है. Kia India लग्जरी कार से लेकर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेगमेंट को भी कैटर करती है. वैसे तो Kia India के पोर्टफोलियो में एसयूवी से लेकर एमपीवी तक शामिल है. लेकिन किआ इंडिया की भारत में इकलौती कार Kia Syros है, जिसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इस कार को Bharat NCAP से कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है. ये कार कंपनी की इकलौती कार है, जिसे ये रेटिंग मिली है. हालांकि कंपनी ने इसी कार को Bharat NCAP कार क्रैश असेसमेंट टेस्ट के लिए भेजा था और इस कार ने सेफ्टी के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन कर 5 स्टार रेटिंग पाई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत एनकैप, भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक कार क्रैश टेस्ट एजेंसी है. इसे अक्टूबर 2023 में शुरू किया गया था. इसके बाद से देश में जितनी भी गाड़ियों को सेफ्टी रेटिंग मिल रही है, वो Bharat NCAP की ओर से मिल रही हैं. भारत एनकैप के जरिए एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए रेटिंग दी जाती है. एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए अलग-अलग रेटिंग दी जाती है. दोनों के लिए प्वाइंट्स भी तय किए हुए हैं.
Kia Syros की जब टेस्टिंग हुई तो कार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत एनकैप ने कार के प्रदर्शन से खुश होकर इस कार को 5 स्टार रेटिंग दे दी है. इस कार को चाइल्ड और एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-5 स्टार मिले हैं. इस कार को चाइल्ड ऑक्यूपेंट में 49 में से 44.42 प्वाइंट्स और एडल्ट ऑक्यूपेंट में 32 में से 30.21 प्वाइंट्स मिले हैं.
Kia Syros की कीमत
कंपनी ने मिड और कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी के बीच Kia Syros को पेश किया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए है. प्रीमियम कंफर्ट और बोल्ड डिजाइन दिया गया है. इस खबर में कार के हर वेरिएंट की कीमत की जानकारी ले सकते हैं.
Smartstream G1.0 T-GDi (HTK) -रुपए 8,99,900
Smartstream G1.0 T-GDi (HTK O) – रुपए 9,99,900
Smartstream G1.0 T-GDi HTK+ – रुपए 11,49,900
Smartstream G1.0 T-GDi (HTX) – रुपए 13,29,900
7 DCT (HTK+) – रुपए12,79,900
7 DCT (HTX) – रुपए14,59,900
7 DCT (HTX+) – रुपए15,99,900
7 DCT HTK (O) – रुपए 10,99,900
1.5L CRDi VGT (6MT) (HTK+) – रुपए12,49,900
1.5L CRDi VGT (6MT) (HTX) – रुपए14,29,900
1.5L CRDi VGT (6AT) (HTX+) – रुपए 16,99,900
Kia Syros में सेफ्टी फीचर्स
Kia Syros में 20 रोबूस्ट हाई स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज दिया है. इसमें 16 ऑटोनोमस फीचर्स मिलते हैं. साथ में Kia Connect 2.0 का सपोर्ट दिया है, जो पहली बार Over-the-Air (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ आते हैं. इसके अलावा कार में 30 इंच का ट्रिनिटी पैनारॉमिक डिस्प्ले पैनल मिलता है. Kia Syros को K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. कंपनी ने इस एसयूवी में कटिंग एज टेक्नोलॉजी और टेक सेवी फीचर्स को दिया है. इस SUV में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं.

