सालों से गांव की रक्षा कर रही हैं परियां, आप भी इस गर्मी जरूर जाए देखने
सालों से गांव की रक्षा कर रही हैं परियां, आप भी इस गर्मी जरूर जाए देखने
आपने कभी परिया देखी हैं। अगर नहीं, तो परियों की कहानी तो जरूर सुनी होंगी। इन परियों की कल्पना करने में इतना मजा आता है कि लगता है कि काश वो हमारी सामने आएं और छड़ी घुमाकर हमारी हर विश पूरी कर दें। यह सब सपनों में होता है, हम यहीं मानते हैं। पर ऐसा नहीं है। भारत में एक ऐसी जगह है जिसे परियों का देश कहा जाता है। कई लोगों का दावा है कि यहां पर परियां आसमान में उतरी नजर आती हैं। जिन्हें देखकर हर कोई स्तब्ध रह जाता है। अगर आप भी परियों के देश में जाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की इस जगह को एक्सप्लोर करना ना भूलें। यहां आपको परियों के होने का ठोस सबूत मिल जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि उत्तराखंड में बने पहाड़ाें को परियों का देश कहा जाता है। यहां के खैट पर्वत पर कई परियां रहती हैं। इसके बारे में कई कहानियां फैली हैं। यहां के लोकल गढ़वाली भाषा में कहते हैं कि यहां पर आंछरी रहती हैं। परियों को गढ़वाली भाषा में आंछरी कहते हैं।
इस पर्वत के सबसे नजदीक है थात गांव। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि पर्वत पर रह रही परियां हजारों सालाें से उनकी रक्षा कर रही हैं। कुछ लोगों ने तो इस बात का भी दावा किया है कि यहां परियों ने दर्शन तक दिए हैं।

