मनोरंजन

अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन, खास अंदाज़ में फैंस ने दिया बधाई

अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस अलग-अलग तरह से उनका जन्मदिन मना रहे हैं।अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस अलग-अलग तरह से उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

वेब-डेस्क :- अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस अलग-अलग तरह से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कई लोग उन्हें अपने तरीके से बधाई भी दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर पर उनके करीबी उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे। इस मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा भी रहा।

फैन ने अमिताभ को दी दुआएं
अमिताभ बच्चन के एक फैन ने कहा ‘गुरुदेव आपको जन्मदिन की बधाई। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे।’

फैन ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनके जन्मदिन के मौके पर कहा ‘आज सदी के महानायक का जन्मदिन है। हमारे लिए तो आज दिवाली और होली है। हम हर साल 11 अक्तूबर का इंतजार करते हैं। भगवान करे वह हमेशा स्वस्थ रहें।’

अमिताभ के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उन्हें बधाई देने के लिए कई फैंस जमा हुए। इस मौके पर दो फैंस नाचते-गाते नजर आए। इनमें से एक फैन ने अपना लुक अमिताभ बच्चन की तरह बनाया हुआ था। दोनों अमिताभ के गाने ‘खईके पान बनारस वाला’ पर नाच रहे थे। इस वीडियो पर कई फैंस ने अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी है और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन और जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल – Pratidin Rajdhani

बेटी और नातिन ने दी बधाई
इंस्टाग्राम पर एक दूसरा वीडियो वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के घर से एक लग्जरी कार निकल रही है। कार में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं। बताया जाता है कि दोनों अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर आईं थीं।

अमिताभ बच्चन के बारे में
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उन्हें सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक माना जाता है। पांच दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह, सदी के महानायक, बॉलीवुड का स्टार ऑफ द मिलेनियम और बिग बी जैसे नामों से बुलाया जाता है।

किया बड़े पुरस्कारों से सम्मानित
अमिताभ बच्चन को उनके बेहतरीन काम के लिए छह नेशनल फिल्म अवॉर्ड और सोलह फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
अमिताभ बच्चन को 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण, 2015 में पद्म विभूषण और 2018 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper