RADA
पंजाब
Trending

खनाैरी में किसान नेता  डल्लेवाल का आमरण अनशन 44वें दिन जारी 

 पंधेर ने बैठक कर बनाई ट्रैक्टर मार्च की रणनीति

चंडीगढ़ । पंजाब के खनाैरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 44वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार को भी पंजाब सरकार के डाॅक्टरों की टीम वहां मौजूद रही, लेकिन डल्लेवाल ने किसी प्रकार का डाॅक्टरी इलाज करवाने से इनकार कर दिया। आज डल्लेवाल को बोलने में भी दिक्कत हाे रही है। जिसके चलते उन्होंने अपने आसपास मौजूद लोगों को इशारों से समझाने का प्रयास किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहले दिन से डल्लेवाल के साथ मौजूद युवा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि यदि उनके (डल्लेवाल) साथ कुछ अनहोनी हो गई तो शायद उसके बाद जो स्थिति पैदा होगी उसे केंद्र सरकार संभाल नहीं पाएगी। इसलिए समय रहते केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दों को हल करना चाहिए।

इस बीच डल्लेवाल से अलग किसान नेता सरवरण सिंह पंधेर की अगुवाई में आज एक बैठक हुई, जिसमें 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया गया।बैठक में पंजाब के जिला स्तर के किसानों काे जिम्मेदारी देने की रणनीति तैयार की गई। किसान संगठन जिला स्तर पर तैयारी करके अमृतसर से दिल्ली तक मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की योजना बना रहे हैं। पंधेर ट्रैक्टर मार्च को लेकर लगातार बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। बहुत जल्द इसका रूट प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पंजाब-हरियाणा के किसान इस मार्च के माध्यम से केंद्र की घेराबंदी करेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका