RADA
पंजाब

धान खरीद नहीं होने से गुस्से में किसान, मंत्रियों-विधायकों के घर का घेराव

संगरूर। पंजाब में धान की खरीद न होने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों व भाजपा नेताओं के घर व दफ्तर का घेराव किया। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में किसानों ने सोमनाथ एक्सप्रेस को रोककर रेल ट्रैक पर प्रदर्शन किया। वहीं, बठिंडा,अमृतसर सहित कई जिलों में किसानों ने दो दिन से टोल प्लाजा भी फ्री करवा रखा है। शुक्रवार को संगरूर जिले के सुनाम में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास तथा दिड़बा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा व लहरागागा में कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल व दफ्तर के समक्ष धरना दिया गया। मुक्तसर जिले के गांव खुड्डियां में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला में सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह, बठिंडा में बठिंडा शहरी, भुच्चो, मौड़, तलवंडी साबो व रामपुराफूल के विधायकों के घरों के समक्ष धरना दिया। संगरूर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना व रामपुराफूल में भाजपा नेता जगदीप सिंह नकई के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया।किसानों ने 20 अक्टूबर को लाडोवाल टोल प्लाजा भी फ्री की चेतावनी दी है।
इसके बाद भी यदि प्रशासन ने कदम नहीं उठाया तो 21 अक्टूबर को सड़क जाम की जाएगी। धान खरीद नहीं होने व मंडियों में धान की लिफ्टिंग नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने पहुंचे किसानों को चंडीगढ़ पुलिस ने किसान भवन में घेर लिया। किसानों ने कई बार किसान भवन से निकलने की कोशिश की लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के आगे किसी भी किसान की एक न चली। पुलिस ने एक तरह से किसानों को किसान भवन में ही हिरासत में ले लिया।
देर शाम किसानों ने किसान भवन पर ही क्रमिक धरना देने का एलान कर दिया। इस बीच मुख्य सचिव ने किसान नेताओं को शनिवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने धान की खरीद, लिफ्टिंग और शेलरों से चावल उठाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, दूसरी तरफ किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री भगवंत मान आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान पराली नहीं जलाना चाहते, किसान धान की खेती भी नहीं करना चाहते हैं परंतु वैकल्पिक फसल पर एमएसपी उपलब्ध नहीं है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका