RADA
अपराध

महिला अधिकारी ने की खुदकुशी, कारण की जांच में जुटी पुलिस

महिला अधिकारी ने की खुदकुशी, कारण की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ एक महिला अफसर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोशल मीडिया में रेलवे के सीनियर डीसीएम पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तोरवा थाना क्षेत्र के एनी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीया विनीता साहनी रेल्वे में कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर थीं। उनकी पोस्टिंग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोन मुख्यालय बिलासपुर में थी। वे अपने पति ओब्राहम हेल और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं। महिला अधिकारी के पति हेमूनगर में जिम में ट्रेनर हैं।

शनिवार को महिला अधिकारी अपनी आठ साल की बेटी के साथ घर पर ही थीं। उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे महिला अधिकारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इस दौरान उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी। बच्ची अपनी के कमरे में आई तो वे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। बच्ची ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आनन-फानन में महिला आधिकारी को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। महिला के मायके वाले दिल्ली में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मायके वालों के आने पर शव का पीएम कराया जाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका