RADA
अपराध
Trending

पांचवीं की छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में

लखनऊ । सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा पांचवी की एक छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि सरोजनी नगर क्षेत्र में रहने वाले परिवार की ओर से एक तहरीर दी गई है। इसमें बताया गया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी यहां के एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। रोजाना की तरह वह सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे लगे दो युवकों ने उसका हाथ पकड़कर खींचकर कार में बैठाया और उसे लेकर कृष्णानगर के एक होटल के कमरे में पहुंचे। यहां पर उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें : प्रधानमंत्री आवास अंत्योदय की उपज

उसकी वीडियो बनायी और धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। उसी दिन शाम चार बजे के आसपास आरोपित पीड़िता को उसके घर के समीप छोड़कर भाग गये। बदहवास हालत में बेटी जब घर पर पहुंची तो परिवार के लोग पूछताछ करने लगे। काफी प्रयास के बाद बेटी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में परिवार के सदस्यों को बताया। पिता ने बीती देर रात में ही इस मामले में दूसरे समुदाय के दो युवकों दानिश और अमीन के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी  को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल, फरार दूसरे आरोपित की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर  गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका