RADA
छत्तीसगढ़
Trending

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाईन्स रायपुर में वार्षिक आम सभा एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त ,वाणिज्यिक कर एवं आवास पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी शामिल हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता छ ग पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष,सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन आर एस विश्वकर्मा ने किया ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतल शाश्वत वर्मा ,विशेष सचिव वित्त विभाग, चंदन कुमार ,विशेष सचिव वित्त विभाग एवं रितेश अग्रवाल ,संचालक कोष एवं लेखा शामिल हुए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मंचासीन सभी अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ओ पी चौधरी द्वारा राज्य वित्त सेवा संघ की स्मारिका सुनिधि के द्वितीय संस्करण का विमोचन तथा संघ की नवनिर्मित वेबसाइट का उद्घाटन किया गया ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में राज्य वित्त सेवा अधिकारियों द्वारा राज्य के वित्तीय प्रबंधन और वित्तीय नियंत्रण के लिए उनके दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए सराहा गया । तथा अपने कार्यो को अधिक प्रभावी तरीके व ईमानदारी से करने प्रेरित किया गया । उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की समस्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया । छ ग राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की अध्यक्ष डॉ अल्पना घोष ने संघ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा संघ की वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रस्तावों को सदस्यों के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया ।संघ के कोषाध्यक्ष अनिल पाठक द्वारा संघ के आय-व्यय का विवरण सभा में रखा गया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सेवानिवृत्त वित्त अधिकारियों का व्याख्यान तथा सदस्यों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं ।अंत में संघ के सचिव सचिन शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रेषित करने के पश्चात् सम्मेलन का समापन हुआ ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका