RADA
छत्तीसगढ़

ज्वेलर्स दुकान में लगी आग, पूरी दुकान जलकर खाक

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थानांतर्गत स्थित नाकोडा ज्वेलर्स में बीती रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हाे गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।
वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं और चार दुकानों में भी काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पंडरी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना पर त्वरित रूप से पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका