उत्तरप्रदेश

अग्नि सुरक्षा संबंधित खामियां पाए जाने पर पांच होटल को फायर विभाग ने दिया नोटिस

नोएडा। दिल्ली के एक होटल में हुई हृदय विदारक आगजनी की घटना के बाद नोएडा अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने गुरुवार से सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया। पहले दिन 23 होटलों का निरीक्षण किया, जिनमें पांच होटलों में अग्निशमन सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान एक होटल ऐसा भी मिला, जिसने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त नहीं किया था।

उन्होंने बताया कि संबंधित होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान टीमों ने फायर अलार्म सिस्टम, फायर फाइटिंग उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, स्प्रिंकलर सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। जिन होटलों में कमियां मिली हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएफओ ने बताया कि यह विशेष अभियान अगले सात दिनों तक लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान जिले के सभी प्रमुख होटलों और आवासीय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने होटल संचालकों से अपील की कि वे अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।

—————

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका