खेल

अंडर-14 क्रिकेट गोल्ड कप : आरआरके ने डूमफ्लेयर को 12 रन से हराकर जीत से किया आगाज

मुरादाबाद। मुरादाबाद अंडर-14 क्रिकेट गोल्ड कप के पहले मुकाबले में गुरुवार को आरआरके क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डूमफ्लेयर क्रिकेट टीम को 12 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए सोहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पारकर क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआरके क्रिकेट एकेडमी की टीम 26 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सोहम ने 57 गेंद में 38 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि अभय ने 17 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रन के रूप में 33 रन मिले। डूमफ्लेयर की ओर से सूर्यकांत ने तीन विकेट, रुद्राक्ष और पवित्र ने दो दो विकेट तथा देवांग ने एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डूमफ्लेयर क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि हार्दिक ने 50 गेंद पर 45 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया और ग्रंथ ने 27 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 28 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। जबकि आरआरके की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिंघम ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मोहित ने तीन और सोहम अग्रवाल ने दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। शानदार गेंदबाजी के लिए सोहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर क्रिकेट कोच हिमांशु शर्मा, अभय सिंह, रजत राह आदि मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका