RADA
उत्तराखण्ड

देहरादून में आग का तांडव ! फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

देहरादून: राजधानी देहरादून में देर रात एक फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग गई। घटना में वर्कशॉप का सारा सामान जलकर राख हुआ है। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में हुई है। जहां बुधवार देर रात फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धूंए की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। जिसमें बताया गया कि पास में एक शादी समारोह में चल रही आतिशबाजी की चिंगारी की वजह से फर्नीचर वर्कशॉप में आग लगी है। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, फर्नीचर वर्कशॉप का सारा सामान जलकर राख हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका