
बठिंडा में जमीन विवाद के चलते फायरिंग, 4 लोग घायल
बठिंडा। जिले में रविवार दोपहर को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल
रविवार को एक पक्ष ने उक्त जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की थी, जिससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और आरोप लगाया कि पुलिस उनके विरोधी पक्ष के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करवा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी देहाती हीना गुप्ता और थाना सदर बठिंडा की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और घायल पक्षों के बयान दर्ज किए।
ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह और वरिंदर सिंह अपने खेतों पर बैठे थे।
ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
इस दौरान दूसरे पक्ष के गुरमीत सिंह और उनके आधा दर्जन साथियों ने हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह और वरिंदर सिंह ने उनका विरोध किया, तो इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी।
ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड
इस हमले में गुरजीत सिंह, अमरीक सिंह और वरिंदर सिंह तीनों घायल हो गए। इन तीनों के पैर में गोली लगी हैं। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज करवा रहे अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस उनके जमीन पर जबरन कब्जा करवा रही है, जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिस कारण यह गोलीबारी की घटना हुई। अमरीक सिंह ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि अमरीक सिंह और उनके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उन्हें घायल किया। वह भी सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे थे। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
मौके पर पहुंची डीएसपी देहाती हीना गुप्ता ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था, और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च

