RADA
अपराध
Trending

भिलाई में लाखों के गांजा समेत 5 अंतरराज्यीय  तस्कर गिरफ्तार

नंबर प्लेट बदल बदल कर ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे थे भिलाई

रायपुर / दुर्ग ।   दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय अंतराज्जीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी  रामगोपाल गर्ग ने बताया कि  5 सितम्बर करीब 2.20 बजे  मुखबीर से सूचना मिला कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि उडिसा से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी0 सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है , जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी0 सरोजनी दोनों मिलकर कर रहे है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक  दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक, महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहो के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुच कर रेड कार्यवाही किये मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. जी0 सरोजनी 2. पिन्तू कुमार साहनीं मिले। चेक करने पर जी0 सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक-पृथक अखबार के कागज के पुडिया में लपेटा हुआ गांजा 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम , 08 किलो 530 ग्राम , 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाईल फोन एवं गांजा  कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई।

दोनों के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया। पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह उडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रूपया देना बताये। ऐ0बी0 साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमती 6,00000 रूपये में उडीसा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाडी चलवाते थे।  ऐ0बी0 साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ऐ0बी0 साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया। तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमती 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर  03 किलो 380 ग्राम गांजा झाेला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला।  कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमती 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जुमला कीमती 17.5 लाख रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।  आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।

उक्त कार्यवाही में इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका