RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई पहचान, देखें लिस्ट  

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के  जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त की है। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हैं। आज साेमवार काे पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

संतोष कोरचामी: पुरुष नक्सली, उम्र लगभग 35 साल,  धनोरा थाना के चिरपोली के शिवगट्टा गांव का रहने वाला था।डिवीजन स्टॉप टीम में पीएम पद पर था। अपने साथ सिंकल शॉट हथियार रखता था और 8 लाख का इनामी था।

मनेष ऊर्फ काजू सैनू पद्धा: पुरुष नक्सली, उम्र लगभग 35 साल. गढ़चिरौली जिले के गोंडावाही का निवासी. पीएलजीए कंपनी नंबर 10 में पीएम सदस्य. 12 बोर की बंदूक रखता था। 8 लाख रुपये का इनाम ।

सुरेश उर्फ नागेश गावड़े: पुरुष नक्सली, उम्र लगभग 30 साल. ये भी गढ़चिरौली महाराष्ट्र के नैनेर गांव का रहने वाला था. उत्तर दक्षिण डिवीजन में पीएम पद पर था। 12 बोर की बंदूक रखता था. 8 लाख रुपये का इनाम।

पुनिता: महिला नक्सली, उम्र 21 साल,  बस्तर की रहने वाली थी. पीएम पद पर थी, एसबीएल हथियार अपने साथ रखती थी. 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका