RADA
व्यापार
Trending

फ्लिपकार्ट ने उत्तर प्रदेश में अपने परिचालन को दिया विस्तार

उत्तर प्रदेश । नए फुलफिलमेंट सेंटर का उद्देश्य प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 3,600 से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित करते हुए विभिन्न पिन कोड पर डिलीवरी में लगने वाले समय को कम करना और दक्षता को बढ़ाना है वाराणसी में नए ग्रॉसरी फुलफिलमेंट सेंटर और उन्नाव में नॉन-लॉर्ज सेंटर से ग्राहकों को स्थानीय एवं स्थापित ब्रांड्स के बहुमूल्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे वर्चुअल उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में इस विस्तार की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, फ्लिपकार्ट का उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण निवेश, उभरते औद्योगिक और उद्यमशीलता के केंद्र के रूप में राज्य की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इस पहल को लेकर फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा सरकार द्वारा अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने से उत्तर प्रदेश उद्यमशीलता के विकास और उद्यमों की सफलता के लिए अपार संभावनाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश ई-कॉमर्स को अपनाने और विक्रेताओं के सशक्तीकरण के मामले में अग्रणी राज्यों में से एक बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

हमारे रणनीतिक निवेश और विस्तृत मार्केटप्लेस इकोसिस्टम के साथ हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में स्थानीय समुदायों, एमएसएमई, किसानों एवं संबद्ध व्यवसायों को डिजिटल इकोसिस्टम में कदम रखने के उनके सफर में समर्थन प्रदान करते हुए सशक्त करना है। लगातार बढ़ते फुलफिलमेंट सेंटर के नेटवर्क के साथ बुनियादी ढांचे को विस्तार देने के प्रयासों से ग्राहकों तक तेज और अधिक विश्वसनीय तरीके से डिलीवरी सुनिश्चित होगी।

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

फ्लिपकार्ट समर्थ, समर्थ कृषि और राज्य में नए एफसी की लॉन्चिंग जैसी पहलों के माध्यम से फ्लिपकार्ट रोजगार के हजारों अवसर पैदा कर रहा है, जिससे 2027 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में मदद मिल रही है। विभिन्न शहरों में एफसी खोलना ग्राहकों की बदलती एवं बढ़ती जरूरतों को कुशलतापूर्वक पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका