छत्तीसगढ़

भाठागांव, गुढ़ियारी सहित विभिन्न स्थानों पर फाॅगिंग अभियान

भाठागांव, गुढ़ियारी सहित विभिन्न स्थानों पर फाॅगिंग अभियान

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में नगरवासियों को मच्छरों से राहत दिलवाने मच्छरो पर कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग का कार्य विभिन्न वार्डो एवं जोनों में स्वास्थ्य विभाग एवं जोनो के स्वास्थ्य अमले द्वारा निरन्तर जारी है। आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्तगणों, स्वास्थ्य अधिकारी, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों , कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे फाॅगिंग अभियान का सतत निरीक्षण विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन नम्बर 6 के तहत भाठागांव क्षेत्र में धनगर गली, पतंजलि गली के आसपास के क्षेत्रों, नगर निगम जोन नम्बर 2 के तहत गुढ़ियारी क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न बस्तियों मार्गो, स्थानों में मच्छरों के कारगर नियंत्रण की दृष्टि से फाॅगिंग अभियान चलाया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका