RADA
लाइफ स्टाइल

अच्छे पाचन स्वास्थ्य के लिए रात में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स

नई दिल्ली। हमारे खानपान सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। हम जो भी खाते हैं, जिस समय खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सही समय पर सही फूड्स खाने की सलाह देते हैं। आमतौर पर ब्रेकफास्ट हेवी और डिनर लाइट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन किस समय क्या खाना है और कितना खाना है इसकी सही जानकारी बेहद कम लोगों को है। खासकर रात के समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी अधूरी जानकारी की वजह से आधी से अधिक आबादी पेट की समस्या से पीड़ित है और अन्य अनिद्रा से परेशान हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

अगर नींद पूरी हो और पेट साफ हो, तो हजारों बीमारियां दूर भागती हैं, लेकिन इन्हीं दोनों बातों को बिगड़ने में बहुत हद तक रात का डिनर जिम्मेदार है। डिनर में हम क्या खाते हैं, ये बहुत ही मायने रखता है। उसके ऊपर ही हमारी सर्केडियन साइकिल और गट फ्लोरा निर्भर करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिनसे आपको रात के समय दूरी बनाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

कैफीन

कैफीन युक्त चाय या कॉफी सर्केडियन साइकिल को पूरी तरह डिस्टर्ब करती है, वेक विंडो बढ़ा देती है और अलर्ट मोड ऑन कर देती है। इसलिए सोने के 8 घंटे पहले तक कैफीन का सेवन कतई न करें।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

चॉकलेट/डेजर्ट

अक्सर खाने के बाद मीठा खाने के चक्कर में लोग डेजर्ट या चॉकलेट खा लेते हैं। ये तेज़ी से शुगर स्पाइक करता है और एक्स्ट्रा एनर्जी प्रोड्यूस करता है जो रात में सोते समय किसी काम की नहीं होती है। इसलिए ये फैट के रूप में स्टोर हो जाती है जिससे वेट गेन होता है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

स्टार्च रिच फूड्स

बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च या कार्ब का सेवन करने से भी शुगर और इन्सुलिन स्पाइक होता है क्योंकि कार्ब्स मेटाबोलाइज हो कर शुगर में कन्वर्ट होते हैं जो कि एनर्जी के लिए बर्न होता है और अंत में वेट गेन के लिए जिम्मेदार होता है।

ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई फैसले की घड़ी, हैरिस और ट्रंप का इम्तिहान

स्पाइसी और फ्राइड फूड्स

फैटी डीप फ्राई और मसालेदार फूड्स गट हेल्थ को नुकसान तो पहुंचाते ही हैं, साथ में रात के समय खाने पर ब्लोटिंग, अपच, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकते हैं। क्योंकि रात में ऐसे फूड्स को डाइजेस्ट करना गट एंजाइम के लिए बेहद मुश्किल काम है।

ये खबर भी पढ़ें : कन्फ्यूजन खत्म! बड़े काम का है गूगल मैप्स का टेक फ्लाईओवर फीचर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका