RADA
छत्तीसगढ़
Trending

वनमंत्री केदार कश्यप ने की आओ बस्तर चलें पुस्तक का विमोचन

रायपुर/ जगदलपुर। बस्तर के पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तक ‘आओ बस्तर चलें’ का विमोचन आज स्थानीय सर्किट हाउस में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार करीमुद्दीन द्वारा लिखित यह किताब बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना को इंगित करती है। चित्रकोट कुटुमसर के अलावा बस्तर में कुछ ऐसे दर्शनीय स्थल हैं, जहां अगर विभाग थोड़ा ध्यान दे तो वे भी देश विदेश स्तर पर मशहूर हो सकते हैं। मंत्री केदार कश्यप ने किताब का अनावरण करते हुए उसमें प्रकाशित तस्वीरों और जानकारी की सराहना की।उन्होंने कहा कि मैं बस्तर से हूं किंतु कुछ जगह मैं खुद नहीं जा पाया हूं लेकिन अब अवश्य वहां जाऊंगा। सरकार पर्यटन को विकसित करने कृत संकल्पित है।बस्तर की बहार, उसकी खूबसूरती उसके देश विदेश से आने वाले पर्यटक हैं। कार्यक्रम का सम्मान संबोधन करीमुद्दीन द्वारा दिया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका