RADA
लाइफ स्टाइल

पार्लर जाने की छुट्टी! घर पर ही इन 6 Awesome Remedies से चुटकियों में साफ करें चेहरे के अनचाहे बाल

Home Remedies for Facial Hair Removal: महिलाओं के चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस को कम कर देते हैं। इन्हें हटाने के लिए पार्लर जाना, थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवाना न केवल दर्दनाक होता है, बल्कि सेंसिटिव स्किन पर इसके बुरा असर भी हो सकता है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं ऐसे नुस्खों की तलाश में रहती हैं जिनसे बिना किसी दर्द के घर पर ही चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सके।

आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार Facial Hair Removal at Home नुस्खों के बारे में बताएंगे जो न केवल बालों की ग्रोथ को धीरे-धीरे कम करने में मदद करेंगे, बल्कि आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक को भी बढ़ाएंगे। इन Skin Care Beauty Tips की सबसे अच्छी बात यह है कि इनके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपकी रसोई में मौजूद चीजें ही काफी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Home Remedies for Facial Hair Removal: घर पर चेहरे के बाल हटाने के 6 आसान नुस्खे

Home Remedies for Facial Hair Removal

1. बेसन और हल्दी का उबटन

सदियों से बेसन उबटन के रूप में इस्तेमाल होता चला आ रहा है। बेसन स्किन को गहराई से साफ करता है और अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद इसे रगड़ते हुए निकालें। Home Remedies for Facial Hair Removal की लिस्ट में ये नुस्खा सबसे असरदार है।

2. चीनी और नींबू का स्क्रब

चीनी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है, वहीं नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। यह कॉम्बिनेशन न केवल बालों का हटाटा है, बल्कि स्किन की रंगत निखारने के लिए भी जाना जाता है। स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच चीनी में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर गर्म करें। जब चीनी पिघल जाए तो इस लेप को फेशियल हेयर पर लगाएं और साफ कपड़े से धीरे-धीरे रगड़कर इसे साफ करें।

3. पपीता और हल्दी का पेस्ट

पपीते में ‘पैपेन‘ नाम का एंजाइम होता है जो बालों के रोम छिद्रों को कमजोर करता है, जिससे बालों का उगना कम हो जाता है। इसके लिए पपीते के एक टुकड़े को मैश करें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर 15 मिनट तक मालिश करें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।

Home Remedies for Facial Hair Removal

4. एग व्हाइट और कॉर्नस्टार्च

अंडे का सफेद हिस्सा सूखने के बाद त्वचा पर मजबूती से चिपक जाता है, जिससे यह एक नेचुरल पील-ऑफ मास्क की तरह काम करता है। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए 1 अंडे की सफेदी में एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच कॉर्नस्टार्च मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह सूखने दें। सूखने के बाद इसे धीरे से खींचकर निकालें।

5. शहद और नींबू का पेस्ट

नींबू एक नैचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है। यह मिश्रण चेहरे पर के अनचाहे बालों को जड़ों से कमजोर करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस लें। शहद और नींबू के रस को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी में एक साफ कपड़ा भिगोएं और धीरे-धीरे रगड़ते हुए इसे साफ करें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ कम होने लगती है।

6. ओट्स और केले का स्क्रब

अगर आपकी त्वचा sensitive है, तो यह स्क्रब आपके लिए बेस्ट है। ओट्स त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और केला त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखता है। 2 चम्मच ओट्सऔर एक पका हुआ केला लें। केले को अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें ओट्स मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। मसाज के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। यह न केवल बाल हटाने में मदद करेगा बल्कि आपकी त्वचा को ग्लोइंग भी बनाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका