देश-विदेश
Trending

बीएनपी नेता के घर पर हमले के मामले में बांग्लादेश की पूर्व विदेश मंत्री दीपू मोनि गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश के पूर्व विदेश एवं समाज कल्याण मंत्री दीपू मोनी को एक वरिष्ठ बीएनपी नेता के घर पर हमला करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। ज्ञात रहे कि की दीपू मोनी अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग पार्टी की नेता और पूर्व विदेशमंत्री थे।

जानकारी के अनुसार ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के संयुक्त आयुक्त (उत्तर) मोहम्मद रबीउल हुसैन भुइयां ने ढाका से मोनि (58) की गिरफ्तारी की पुष्टि की। जासूसी शाखा के एक और अधिकारी के हवाले से मीडिया ने कहा, ‘‘अब हम उन्हें मिंटो रोड पर डीबी दफ्तर ले जा रहे हैं। उनके खिलाफ चांदपुर में एक मामला है। उन्हें मामले में गिरफ्तार दर्शाया जा सकता है। गत 15 अगस्त को पूर्व मंत्री और उनके भाई जेआर वदूद टीपू के खिलाफ चांदपुर में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जिला अध्यक्ष शेख फरीद अहमद मानिक के आवास पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका