RADA
छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी का न‍िधन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72) कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान रविवार देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। आकस्मिक निधन के कारण पूर्व गृह मंत्री के परिजनों, शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वहीं प्रदेशा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने  भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि‍ अर्पित किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्व. कमला देवी साहू जहां मृदुभाषी व मिलनसार थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। हॉस्पिटल में कई दिनों से कमला देवी साहू भर्ती थीं। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत में लगातार ग‍िरावट आ रही थी। इसके बाद उन्होंने (रविवार रात 12:00) बजे अंतिम सांस ली। उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता की पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी श्रद्धांजल

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि‍ अर्पित किया है। बैज ने ईश्‍वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि‍ ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका