
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पंडरी कपड़ा मार्केट में निःशुल्क गुलाल वितरण
रायपुर। होली के पावन अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा पंडरी कपड़ा मार्केट में निःशुल्क गुलाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल से बाजार क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक लगभग 20 हजार पैकेट गुलाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि काउंसिल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक होली के रंग और खुशियां पहुंचाना है, ताकि सभी लोग मिलजुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मना सकें।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री अनुज गोयल ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक होली खेलने तथा हर्बल गुलाल के उपयोग की अपील की। वहीं पंडरी कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष श्री सरल मोदी ने सिंधी काउंसिल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंडरी क्षेत्र में गुलाल वितरण से एक अलग ही उत्साह और सकारात्मक माहौल बना है।
सिंधी काउंसिल के उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र मलघानी ने सभी नागरिकों से सुखद और सुरक्षित होली मनाने का आग्रह किया। युवा विंग अध्यक्ष श्री जीतू लोहाना ने युवाओं से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ, पंडरी कपड़ा मार्केट अध्यक्ष श्री सरल मोदी, श्री चंदर विधानी, श्री जयचंद नवानी, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री हरीश वासवानी, श्री किशोर आहूजा, श्री धनेश मटलानी, युवा विंग अध्यक्ष श्री जीतू लोहाना, श्री सनी पंजवानी, श्री आकाश मेघानी, श्री विशाल केशवानी, श्री लवीश मोटवानी, श्री पवन लोहाना, श्री सुनील सचदेव, श्री सागर थारवानी एवं श्री सुशील दरिरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

