RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निःशुल्क शुद्ध पेयजल- हर नागरिक का अधिकार अभियान शासन के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी 10 जोनीं में

हर होटल रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा सभी जोनो की टीमो के साथ जनजागरूकता हेतु स्टीकर लगाये जा रहे

रायपुर – छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसा रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और सभी जोनो के नगर निवेश विभागो की टीमो द्वारा निगम क्षेत्र में वॉटर फॉर ऑल निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार अभियान प्रारम कर दिया गया है। इसके तहत हर होटल, रेस्टोरेट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बोतल बंद पानी केवल तभी परोसा जाए जब ग्राहक स्वयं स्पष्ट रूप से अनुरोध करें। इस संबंध में रायपुर जिला कॉल सेंटर के नंबर 9977222564 पर समस्या या शिकायत हेतु कोई भी नागरिक संपर्क स्थापित कर सकता है। इस हेतु शासन के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में तैयार किये गये जन जागरूकता स्टीकर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेश उडनदस्ता एवं निगम जोन नगर निवेश की टीमो ने जनजागरण हेतु लगाना प्रारंभ कर दिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका