छत्तीसगढ़
Trending

सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस कावरे काे साैंप बिलासपुर का अतिरक्त प्रभार 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार की देर शाम चार आईएएस अधिकारियों के लिए तबादला का आदेश जारी किया था। अब इस आदेश को विभाग द्वारा संशोधित कर नया आदेश जारी किया गया है। पूर्व में जारी आदेश में आईएएस जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर आयुक्त बनाया गया था, जिसे बदलकर आयुक्त उच्च शिक्षा कर दिया गया है। वहीं रायपुर आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।

विभाग द्वारा जारी आदेश में समसंख्यक आदेश दिनांक 28.08.2024 द्वारा जनक प्रसाद पाठक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2007) को आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन एतदृद्वारा पाठक को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ करता है। महादेव कावरे, भा.प्र.से. (2008), आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper