आम जनता ई -वेस्ट को परिवहन कर प्रसंस्करण कार्य करने हेतु अनापत्ति प्राप्त संस्था स्टार ई प्रोसेसर द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 18008917656 पर कॉल कर अपना ई -वेस्ट दे सकती है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके एवज में संस्था द्वारा ई – वेस्ट हेतु रेट लिस्ट अनुसार राशि का भुगतान भी किया जा रहा है
रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र से वर्तमान में संस्था ई स्टार प्रोसेसर द्वारा प्रतिदिन औसतन लगभग 1 टन ई-वेस्ट का परिवहन कर प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है
रायपुर – रायपुर शहर से निकलने वाले इलेक्ट्रानिक वेस्ट को व्यवस्थित करने हेतु पब्लिक एरिया में स्मार्ट डस्टबिन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है। परन्तु वर्तमान में उक्त स्मार्ट बिन मरम्मत कार्य नही होने के कारण कार्यरत नहीं है। नगर पालिक निगम, रायपुर क्षेत्र से निकलने वाले ई-वेस्ट को परिवहन कर प्रसंस्करण कार्य करने हेतु संस्था स्टॉर ई प्रोसेसर को अनापत्ति जारी किया गया है। तदानुसार संस्था स्टॉर ई प्रोसेसर द्वारा आम जनता से ई-वेस्ट संग्रहण हेतु टोल फ्री नम्बर 18008917656 जारी किया गया है। जिसमें काल कर आम जनता अपना ई- वेस्ट दे सकती है तथा इसके एवज में संस्था द्वारा ई-वेस्ट हेतु रेट लिस्ट अनुसार राशि का भुगतान भी किया जा रहा है।
वर्तमान में संस्था स्टॉर ई प्रोसेसर द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र से प्रतिदिन औसतन लगभग 1 टन ई-वेस्ट का परिवहन कर प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है।

