
सोने का भाव आज का 30 मार्च 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज साेमवार से राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 63 विधायक शामिल होंगे। सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। पहले 70 से अधिक विधायकों के शामिल होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अंततः 63 ने अपनी सहमति दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वाले 45 वर्ष से कम उम्र वाले विधायकों में मध्य प्रदेश से 37, राजस्थान से 13 और छत्तीसगढ़ से 13 विधायक शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन आज साेमवार काे तीन सत्र होंगे, जिनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर मंथन करना है। सम्मेलन में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मध्य प्रदेश में इस तरह का युवा विधायक सम्मेलन होना गर्व की बात है।
विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिवस ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिये युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। प्रथम दिवस माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी भी युवा विधायकों को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च, मंगलवार को ‘विकसित भारत 2047− युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन अन्य सत्रों के अलावा एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का संबोधन होगा। समापन समारोह में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित रहेंगे।

