RADA
व्यापार

Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी के बढ़े भाव

नई दिल्ली। एक दिन की मामूली गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,220 रुपये से लेकर 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,550 रुपये से लेकर 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में उछाल आया है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका