व्यापार
Trending

Gold Price Today : सर्राफा बाजार में सोना-चांदी ने लगाई छलांग, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज एक झटके में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

सर्राफा बाजार में आई आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना महंगा होकर 93,390 रुपये से लेकर 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 85,610 रुपये से लेकर 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसर ओर, चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 85,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 85,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button