रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना, चांदी में मामूली कमजोरी
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज 87 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया है, वहीं 22 कैरेट सोना भी 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंचा हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,070 रुपये से लेकर 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 79,810 रुपये से लेकर 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत आज 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 87,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : SSMB29 में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना भी 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट

