RADA
व्यापार

Gold Silver Price Today: आज का भाव : सोना और चांदी लाख प्रति किलोग्राम पर…

Gold Silver Price Today: आज का भाव : सोना और चांदी लाख प्रति किलोग्राम पर…जानें आज के ताज़ा रेट

वेब डेस्क :- भारत के ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत भी गिरकर ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम रह गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए यही दरें अगले दो दिन के लिए मान्य रहेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अखंडा 2: थांडवम का टीज़र हुआ आउट! – Pratidin Rajdhani

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस सप्ताह दिवाली के बाद कारोबार में सुस्ती देखने को मिली है। 18 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना ₹1,32,400 था, जो अब करीब ₹6,800 सस्ता होकर ₹1,25,600 रह गया है। चांदी भी ₹1,70,000 से गिरकर ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

आज के सोने और चांदी के रेट (IBJA अनुसार):
24 कैरेट सोना – ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना – ₹1,21,031 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना – ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना – ₹91,139 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना – ₹71,088 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999) – ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट
वैश्विक बाजारों में भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। हाजिर सोना 0.93% टूटकर $4,087.55 प्रति औंस और चांदी $48.12 प्रति औंस पर आ गई। कॉमेक्स मार्केट में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.50% की गिरावट के साथ $4,124.99 पर और चांदी का वायदा भाव 1.06% घटकर $48.19 प्रति औंस दर्ज हुआ।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका