RADA
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में भारी गिरावट…ग्राहकों की लगी मौज

एमपी डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। ट्रंप के ईरानी एनर्जी साइट्स पर अटैक के प्लान को पांच दिन के लिए टालने के ऐलान के बाद कीमती धातुओं का भाव भर-भराकर टूटा है। मंगलवार, 24 मार्च 2026 की सुबह लगातार ऊंचाई छू रहा सोना आज अचानक फिसल गया। अप्रैल एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में करीब 1,653 यानी 1.19% की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने का भाव घटकर 1,37,607 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबे समय से जारी तेजी के बाद यह एक जरूरी करेक्शन है, जो बाजार को संतुलित करता है और नए निवेशकों को एंट्री का मौका देता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चांदी में आई बड़ी गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी की गिरावट और भी ज्यादा तेज रही। 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी 7,824 यानी करीब 3.47% टूटकर 2,17,343 प्रति किलोग्राम पर आ गई। शादी-ब्याह के सीजन में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए यह गिरावट काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

सोने का ताजा भाव

  • ₹1,37,607 प्रति 10 ग्राम (अप्रैल एक्सपायरी)
  • करीब ₹1,653 की गिरावट (≈1.19%)

चांदी का ताजा भाव

  • ₹2,17,343 प्रति किलोग्राम (मई एक्सपायरी)
  • करीब ₹7,824 की बड़ी गिरावट (≈3.47%)

गिरावट की मुख्य वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती कीमती धातुओं पर दबाव बना रही है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना-चांदी कमजोर पड़ते हैं। इसके अलावा, वैश्विक तनाव और बाजार में अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी है, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए संकेत

यह गिरावट जहां निवेशकों के लिए रणनीति बदलने का संकेत है, वहीं आम खरीदारों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका भी हो सकती है। खासकर आने वाले शादी सीजन में ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह समय राहत देने वाला साबित हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका