
सुशासन तिहार: रायपुर उत्तर के जोन 3 से मिले 623 आवेदन, 27 समस्याओं का मौके पर हुआ निपटारा
0 लोककर्म विभाग को 206 मांगे, 23 शिकायतें कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए 0
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 3 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के लिए बीटीआई ग्राउंड शंकरनगर के सामने सिंधु भवन में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में निर्धारित प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागरिको से उनकी मांगो व शिकायतो की जानकारी लेकर दर्ज की गई। सुशासन तिहार शिविर में नागरिको से 450 मांगे 173 शिकायतें कुल 623 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें जोन 3 लोककर्म विभाग को 206 मांगे, 23 शिकायते कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त 623 आवेदनो में से 23 आवेदनो का त्वरित समाधान कर दिया गया। नगर निवेश विभाग जोन 3 को सुशासन तिहार शिविर में 28 आवेदन, उद्यान विभाग को 16 आवेदन, जलकार्य विभाग को 86 आवेदन, राजस्व विभाग को 6 आवेदन, जोन 3 राजस्व पेंशन विभाग को 9 आवेदन, राशन कार्ड विभाग को 18 आवेदन, विद्युत शाखा जोन 3 को 40 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग जोन 3 को 52 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा को 20 आवेदन, वन विभाग को 2 आवेदन, परिवहन विभाग को 3 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग को 10 आवेदन, समाज कल्याण विभाग को 12 आवेदन, श्रम विभाग को 6 आवेदन, छ.ग. विद्युत पावर वितरण कंपनी को 49 आवेदन, शिक्षा विभाग को 1 आवेदन मंत्रालय सिंचाई विभाग को 1 आवेदन, नगर निगम मुख्यालय बाजार विभाग को 33 आवेदन, पुलिस प्रशासन को 2 आवेदन प्राप्त हुए। राज्य शासन के निर्देशानुसार तय समय सीमा 1 माह के भीतर प्राप्त सभी आवेदनो का समाधान कर संबंधित आवेदको को समाधान की सूचना लिखित रूप से देने कार्यवाही की जायेगी।, संबंधित विभागो को आवेदन प्रेषित कर समाधान की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।


