
छत्तीसगढ़
नगर निगम जोन 3 सुशासन तिहार में आवेदन करते ही जोन 3 ने पंडित शिवराम स्कूल के पास नाली से अवैध कब्जा तत्काल हटाया
रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 3 अंतर्गत सभी 7 वार्डो के लिए लगाये गये सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में जोन 3 अंतर्गत नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्षेत्र की निवासी महिला द्वारा आवेदन करते ही नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड क्षेत्र में पडित शिवराम स्कूल के पास नाली पर किया गया अवैध कब्जा स्थल पर पहुंचकर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे के नेतृत्व एवं सहायक अभियंता नरेश साहू. उपअभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में हथौड़े से तोड़कर हटाया गया एवं नाली को कब्जा मुक्त कर स्वच्छता की बाधा को हटाते हुए सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन का त्वरित समाधान किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




