RADA
व्यापार
Trending

गाेल्ड खरीदने वालाें के लिए खुशखबरी, साेना हुआ सस्ता,  जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली । नवरात्रि के दौरान घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। हालांकि आज चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज महानवमी के दिन देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 76,780 रुपये से लेकर 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 70,390 रुपये से लेकर 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 76,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 76,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 70,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 76,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 70,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 70,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 76,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी गिरावट आने की वजह से सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका