उत्तरप्रदेश

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! मैप के सहारे दिल्ली से देहरादून जा रही कार हादसे की हुई शिकार, इंजीनियर समेत दो की मौत

बागपत: गूगल मैप के भरोसे सफर कर रहे एक इंजीनियर समेत दो लोग हादसे के शिकार हो गए है। दरअसल, दिल्ली के नांगलोई निवासी कपिल ने हाल ही में बीटेक किया था। वह कालेज से डिग्री लेने के बाद कालोनी के ही दोस्त प्रयागराज कौशिक के साथ मंगलवार रात कार से घूमने के लिए देहरादून जा रहे थे। गूगल मैप की मदद से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर कार बैरियर से टकरा गई जिससे इंजीनियर समेत दो की मौत होई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गूगल मैप की मदद से देहरादून जा रहे थे मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार इंजीनियर और उसका दोस्त गूगल मैप की मदद से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान मवीकलां के पास अस्थाई बैरियर से कार टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी 
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक गूगल मैप की मदद से देहरादून जा रहे थे और हादसा हो गया। उन्होंने बताया मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

हाईवे पर प्रतिबंधित है वाहनों का आवागमन
अधिकारियों ने बताया इस हाईवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन प्रस्तावित है। दिल्ली के अक्षरधाम से सिर्फ मवीकलां तक एलिवेटेड भाग पर ही वाहनों का ट्रायल चल रहा है। उसके बावजूद पूरे हाईवे पर वाहन दौड़ते हैं। वाहनों को रोकने के लिए जगह -जगह अस्थाई बैरियर लगे हैं। जिस वजह से ये हादसा हुआ है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका