देश-विदेश
Trending

डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक स्थल आवंटित करेगी सरकार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में एक स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 दिसंबर को देर रात घोषणा की कि इस निर्णय से डा. सिंह के परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अवगत करा दिया गया है।

“पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के संबंध में मामले के तथ्य” शीर्षक वाले एक बयान में मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्मारक के लिए अनुरोध कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने किया था। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे और डा. सिंह के परिवार को आश्वासन दिया कि स्मारक के लिए जगह आवंटित की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11:45 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। गुरुवार रात 9.51 बजे उनका दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper