
छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सरकार का बड़ा फैसला , आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, देखें आदेश की सूची
रायपुर । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि आगामी दिनों होने वाले आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। बता दें पंचायत विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। पंचायत विभाग ने इससे पहले सभी जिलों को पत्र जारी कर ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के लिए वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया 20 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया था। कल रात अचानक आरक्षण की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने से कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

