उत्तराखण्ड
Trending

सोमवार को केदारनाथ पहुंचेंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह

गुप्तकाशी । उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह सोमवार को एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचेंगे। जिला कार्यालय ने यह जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 28 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रातः 8 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 8ः45 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन करेंगे। प्रातः 9ः30 बजे राज्यपाल द्वारा बद्रीनाथ धाम हैलीपैड चमोली के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper