खेल

U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बरसे पूर्व खिलाड़ी, बोले- ‘हम बिल्कुल जीरो हैं, हमारा सिस्टम कुछ नहीं’

U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में निराशा का माहौल है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपनी ही टीम और क्रिकेट बोर्ड पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद ने तो यहां तक कह दिया कि अब पाकिस्तान को भारत से बेहतर होने का दावा करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा सिस्टम को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि भारत के सामने हमारा सिस्टम कुछ भी नहीं है।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे CM साय, जिंदल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

भारत से हार पर बोले- हम बिल्कुल जीरो हैं

14 नवंबर को ओमान के अल अमरात क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी। ऐसे में मोहित उल्वा ने चौका लगाकर भारत को एक विकेट से यादगार जीत दिला दी।

भारतीय टीम की इस जीत के बाद तनवीर अहमद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भारतीय युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान की इस हार के बाद भारत से अपनी तुलना करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ”हमारी बेइज्जती हुई है। अब यह कहना बंद करो कि हम भारत से बेहतर हैं। हम जीरो हैं, बिल्कुल जीरो। हमारा सिस्टम भारत के सामने कुछ भी नहीं है।”

तनवीर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि बोर्ड का नया अध्यक्ष आते ही अपने करीबियों को आगे बढ़ाने में लग जाता है। इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट का पूरा ढांचा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात

मोहित उल्वा की पारी के मुरीद हुए तनवीर अहमद

तनवीर अहमद ने भारतीय अंडर-19 टीम की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में जिस तरह वापसी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने खास तौर पर मोहित उल्वा के प्रदर्शन का जिक्र किया और कहा कि वह भारत लौटेंगे तो हीरो बनकर लौटेंगे।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में मोहित उल्वा 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आखिरी गेंद पर लगाया गया उनका चौका भारत की खिताबी जीत का सबसे यादगार पल बन गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper